Skip to content

Vaishno Mata Ki Aarti

    Vaishno Mata Ki Aarti

    श्री माँ वैष्णो देवी तीर्थ भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है वैष्णो माता का मंदिर भारत के सबसे धार्मिक और हिंदू तीर्थस्थल में से एक है यह मंदिर जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित है।

    Vaishno Mata Ki Aarti in Hindi

    वैष्णो माता की आरतीजै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता ,
    हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता,
    जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

    शीश पे छत्र बिराजे, मूरतिया प्यारी,
    गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी,
    जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

    ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे ,
    सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे,
    जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

    सुंदर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे,
    बार-बार देखन को, ऐ मां मन चावे,
    जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

    भवन पे झण्डे झूले, घंटा ध्वनि बाजे,
    ऊंचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे,
    जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

    पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा,
    दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा ,
    जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

    जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे ,
    उसकी इच्छा पूरण, माता हो जावे,
    जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

    Read Also

    Vaishno Mata Ki Aarti : वैष्णो माता की आरती

    Vaishno Mata Ki AartiAarti Vaishno MataAarti Vaishno DeviVaishno Devi AartiMaa Vaishno Devi Aarti

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *