Saraswati Mata Ki Aarti in Hindi
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण, वैभवशालिनि, त्रिभुवन विख्याता
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मंगलकारी।
सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
बायें कर में वीणा, दूजे कर माला।
शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
देव शरण में आये, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, असुर-संहार किया
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
वेद-ज्ञान-प्रदायिनी, बुद्धि-प्रकाश करो।।
मोहज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो।
ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
Read Also
Saraswati Mata Ki Aarti Video : सरस्वती माता की आरती
Saraswati Mata AartiOm Jai Saraswati MataSaraswati Puja AartiSaraswati Maiya Ki AartiSaraswati VandanaSaraswati Mata Videobasant panchmi aarti